सरोकार

देहरादून में पुलिस ने अभियान चलाकर की 1400 वाहन की जांच, 2700 व्यक्तियों से पूछताछ

देहरादून। दून पुलिस ने गत दिवस जिलेभर में 1400 वाहनों की चेकिंग कर 2700 लोगों से पूछताछ की। सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस की ओर से अभियान चलाया गया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अलग-अलग टीमों की ओर से संबंधित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में लगातार सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों, आंतरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों, व्यक्तियों चेकिंग की जा रही है। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर उनका सत्यापन किया जा रहा है। शनिवार को जनपद के नगर और देहात के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने चैक पोस्टों, धार्मिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील, महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों की बारीकी से चेकिंग की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *