उत्तराखंड

रजत जयंती समारोह में भाग लेने छह नवंबर को हल्द्वानी पहुंच सकते हैं रक्षा मंत्री

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर इस बार हल्द्वानी में भव्य रजत जयंती समारोह आयोजित किया जायेगा। राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह आयोजन एमबी इंटर कॉलेज मैदान में 6 नवंबर को होगा। इसी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सैनिक कल्याण एवं कृषि मंत्री गणेश जोशी हल्द्वानी पहुंचे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर और बेहतर तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव दीपेंद्र चौधरी, डीएम नैनीताल वंदना, एसएसपी मंजूनाथ टीसी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर हल्द्वानी में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आने की संभावना है। कार्यक्रम में सेना से जुड़े अधिकारी, पूर्व सैनिक, वीर नारियां और वीर माताएं विशेष रूप से आमंत्रित की जाएंगी।
गणेश जोशी ने बताया कि उत्तराखंड रजत जयंती समारोह में उत्तराखंड की गौरवशाली यात्रा, राज्य के शहीदों का बलिदान और पिछले 25 वर्षों की विकास उपलब्धियां प्रस्तुत की जाएंगी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ राज्य के विभिन्न क्षेत्रों-कृषि, पर्यटन, उद्योग, शिक्षा और महिला सशक्तिकरणकृसे जुड़ी झांकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *