Tuesday, August 18, 2026
Latest:
उत्तराखंड

सीएम ने 6 मोबाइल टॉयलेट वैन को हरी झंड़ी दिखाकर चंपावत को किया रवाना

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज निजी आवास नगला तराई से 6 शौचालयों को फ्लैग ऑफ कर चंपावत रवाना किया गया है।
मुख्यमंत्री की प्रेरणा से रेकिट एवं प्लान इंडिया की ओर से एक कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) द्वारा पहल की गई है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्णागिरी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के आलोक में स्वच्छता और जन स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। रेकिट संस्था ने जिला प्रशासन चंपावत को सीएसआर के अंतर्गत पूर्णागिरि मेले के लिए मोबाइल टॉयलेट वैन उपलब्ध कराए हैं। इन छह वैनों में चार महिला और चार पुरुष शौचालय के साथकृसाथ दो चेंजिंग रूम भी हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, सीडीओ दिवेश शाशनी,एडीएम कस्तूभ मिश्रा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *