Tuesday, August 18, 2026
Latest:
राजनीति

विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सीएमओ कार्यालय का घेराव

अल्मोड़ा। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा से बाल रोग विशेषज्ञ और महिला रोग विशेषज्ञ को चौखुटिया संबद्ध करने के आदेश के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया। आदेश निरस्त करने की मांग को लेकर विधायक मनोज तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय का घेराव किया। विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आदेश को जनहित के विरुद्ध बताया और तत्काल इसे वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन के दौरान विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि जिला अस्पताल में बाल रोग और महिला रोग विशेषज्ञों की पहले से ही कमी है, ऐसे में चिकित्सकों का स्थानांतरण आमजन के उपचार अधिकारों के साथ अन्याय है। विधायक के नेतृत्व में हुए इस विरोध के बाद अंततः मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने स्थानांतरण आदेश निरस्त कर दिया। आदेश रद्द होने के बाद स्थानीय जनता ने राहत की सांस ली और विधायक मनोज तिवारी का आभार व्यक्त किया। अब जिला अस्पताल में दोनों विशेषज्ञ चिकित्सक पूर्व की भांति सेवाएं देते रहेंगे। घेराव के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, गोविंद सिंह मेहरा, अंबी राम, शहाबुद्दीन, प्रकाश चंद्र जोशी, दिनेश नेगी, पीतांबर पांडे,  पूरन रौतेला, किरण आर्य, दीपा साह, आनंद सिंह बिष्ट, अशोक गोस्वामी, मनोज कुमार वर्मा, तारु तिवारी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, शरद चंद्र साह, महेश चंद्र, मुकेश कुमार, कार्तिक साह, गौरव वर्मा, परितोष जोशी, अजीत कार्की, मोहन सिंह देवली, नितिन रावत, शशांक बिष्ट,शोभा जोशी, दिनेश पिलख्वाल, कृष्णा लटवाल, दीपक कुमार, हिमांशु मेहता, भैरव गोस्वामी, गुंजन चम्याल और निर्मल रावत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *