कोरोना संक्रमण का हाल जानने को देखिए आज का कोविड अपडेट
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार शुक्रवार को भी सामान्य रही। अच्छी बात यह रही कि संक्रमण की वजह से राज्य में आज़ किसी को जान नहीं गंवानी पड़ी।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंंड में शुक्रवार को 48 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाई गई। राज्य में अब तक कोरोना से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 91,543 हो गया है। इस बीच विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराने के बाद कुल 87,541 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब भी उत्तराखंड में कुल 533 एक्टिव केस हैं।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-
देहरादून-23, हरिद्वार-6, उत्तरकाशी-2, टिहरी गढ़वाल-2, बागेश्वर-3, नैनीताल-3, अल्मोड़ा-3, उधमसिंहनगर-2, चंपावत-3 तथा
चमोली-1
पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़ व रुद्रप्रयाग में एक भी जांच रिपोर्ट पाज़िटिव निकली।


