अपराध

नकदी सहित जेबकतरा गिरफ्तार

नैनीताल। जेब काटने की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पास से हजारो की नगदी बरामद की गयी है।
जानकारी के अनुसार बीते 1 अक्टूबर को लीलाधर सनवाल निवासी रामडी जसुवा गणेशनगर कटघरिया, मुखानी हल्द्वानी ने थाना मुखानी में तहरीर देकर बताया गया कि किसी अज्ञात चोर द्वारा उनकी जेब से रुपए चोरी कर लिए गए हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेबकतरे की तलाश शुरू कर दी गयी। पुलिस द्वारा जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। संदिग्ध की खोज बीन में लगी पुलिस को अथक प्रयास के बाद बीती रात उक्त व्यक्ति आरटीओ कार्यालय के पास घूमता हुआ दिखायी दिया। जिसको पुलिस ने त्वरित हिरासत में ले लिया। पूछताछ मेें उसने अपना नाम नजरुद्दीन पुत्र भूरा निवासी मुंडिया पिस्तौर, थाना बाजपुर, जिला उधम सिंह नगर बताया तथा स्वीकार किया कि करीब 2 हफ्ते पूर्व मुखानी चौराहे पर टेंपो में एक व्यक्ति की जेब काटी थी, जिसमें उसे 20 हजार रूपये मिले थे। बहरहाल पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *