Saturday, August 15, 2026
Latest:
उत्तराखंड

एक ही साल में तोड़ा देहरादून-पिथौरागढ़ विमान सेवा ने दम

पिथौरागढ। उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून को पिथौरागढ़ से जोड़ने वाली विमान सेवा एक साल के अंदर ही बंद हो गई। इस हवाई सेवा के बंद होने से सीमांत क्षेत्र के लोगों को बड़ा झटका लगा है। पिछले 14 दिन से विमान सेवा बंद है और इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद भी कम है। फ्लाई बिग अब अपना विमान नहीं उड़ाएगी। अब नई कंपनी की तरफ से विमान संचालित करने की बात हो रही है।
राजधानी देहरादून और पिथौरागढ़ के बीच बीते साल सितंबर 2024 से 19 सीटर विमान का संचालन शुरू हुआ था। इस सेवा का दुर्गम जिले पिथौरागढ़ के लोगों के साथ ही पर्यटकों को लाभ मिल रहा था। लेकिन यह सेवा एक साल में ही जवाब दे गई। जानकारी के मुताबिक फ्लाई बिग कंपनी ने इस सेवा को हमेशा के लिए बंद कर दिया है। अब नई कंपनी इस रूट पर विमान का संचालन करेगी। पिथौरागढ़ एक महीने पहले किए गए टिकट भी कैंसिल हो रहे हैं। इससे सीमांत के लोग परेशान हैं। अब जिले के लोगों को बदहाल सड़क से देहरादून आवाजाही करने के लिए टैक्सी या रोडवेज का सहारा लेना होगा। देहरादून से टैक्सी और बस से पहुंचे में 15 घंटे से अधिक का समय लगते है।दीपावली पर्व पर देहरादून से पिथौरागढ़ और यहां से अन्य शहरों के लिए जाने वाले प्रवासियों ने विमान सेवा का टिकट बुक किया था, लेकिन अब उनके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। दीपावली तक नया विमान नहीं उड़ेगा. ऐसे में प्रवासियों को दिक्कत झेलनी पड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *