उत्तराखंड

रात को घर की छत पर सोने गया मजदूर, नीचे गिरकर हो गई दर्दनाक मौत

हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र में रविवार रात घर की छत से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। वह खाना खाने के बाद सोने के लिए छत में गया था। रात को अंधेरे में छत से नीचे गिर गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मूलरूप से अमृतसर पंजाब निवासी 26 वर्षीय रोशनप्रीत पुत्र दिनेश मिरन फरीदाबाद में रह रहा था। मृतक के साथी ठेकेदार बिहार निवासी श्यामू कुमार ने बताया कि कालाढूंगी के चकलुवा गांव में एक मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। रविवार की सुबह ही वह फरीदाबाद से रोशनप्रीत व एक अन्य युवक के साथ चकलुवा आए थे। रात को नॉनवेज खाने के बाद गर्मी से बचने को वह घर की छत पर सोने चले गए। सुबह देखा तो रोशनप्रीत छत में नहीं था। तलाश करने पर वह छत से नीचे बेसुध मिला। उसके सिर पर चोट के निशान थे। कालाढूंगी अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ विजय मेहता ने बताया कि छत से गिरकर युवक की मौत हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *