अपराध

नशे के 645 इंजेक्शनों के साथ दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

हल्द्वानी। पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन टास्क फोर्स (एसओटीएफ) ने मिलकर हल्द्वानी में नशे के 645 इंजेक्शनों की बड़ी खेप संग दो आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी इन्हें हल्द्वानी में खपाने की साजिश में थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल के निर्देश पर एसओटीएफ की प्रभारी दीपा अधिकारी ने वनभूलपुरा पुलिस के साथ मिलकर रविवार रात गौला बाईपास रोड के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सामने से आ रहे एक ई-रिक्शा को रोका। तलाशी लेने पर ई-रिक्शा में रखे दो बैग से नशे के कुल 645 इंजेक्शन बरामद हुए। मौके से इंजेक्शनों को कब्जे में लेकर पूछताछ की गई तो दोनों ने अपनी पहचान मजहर खान उर्फ सोनू निवासी छोटी रोड मोहम्मदी चौक, वनभूलपुरा और फैसल कुरैशी निवासी लाइन नंबर-18, वनभूलपुरा के रूप में बताई।
संदिग्ध हालात में विषाक्त का सेवन करने से महिला की मौत
दूसरी ओर बिंदुखत्ता की रहने वाली के एक महिला ने संदिग्ध हालात में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पूर्वी घोड़ानाला, बिंदुखत्ता निवासी 33 वर्षीय पूजा देवी ने रविवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को उसके परिजन डॉ.सुशीला तिवारी अस्तपाल लेकर आए। यहां 24 घंटे के आसपास महिला का उपचार चला। सोमवार सुबह साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया। महिला के दो बच्चे हैं। जहर गटकने के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *