अपराध

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में मुकदमा दर्ज़

विकासनगर।  कोतवाली विकासनगर क्षेत्र की एक युवती ने पड़ोस के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि परिजनों ने उनका निकाहनामा भी बनवाया था, लेकिन अब उसे मानने से इनकार कर रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के बाद युवक और उसके परिजनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विनोद गुसाईं ने बताया कि क्षेत्र की युवती ने तहरीर दी है। बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सलीम पुत्र नजर से तीन साल पहले उसकी दोस्ती हुई थी। तब वह नाबालिग थी। दोनों की दोस्ती के बारे में सलीम के माता-पिता को भी जानकारी थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि जब वह बालिग हो जाएगी तो दोनों का निकाह करा दिया जाएगा। आरोप लगाया कि एक दिन वह घर में अकेली थी। आरोपी सलीम उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने एक दिन और घर में आकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद जब उसने सलीम को शादी करने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो उसे और उसके परिवार को जान से मार देंगे। बताया कि सलीम के परिजनों ने उसका और सलीम का निकाहनामा बनाया था। जिसे मानने के लिए अब वह मना कर रहे हैं। कोतवाल ने बताया कि शिकायत पर सलीम और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *