उत्तराखंड

शहीद पुलिस जवान सुनित नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने दी श्रद्धांजलि

 

शहीद एस आई मंगू सिंह की मूर्ति का किया अनावरण  

रुड़की।  रुड़की पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गंगनहर कोतवाली के बाहर वर्ष 2000 में शहीद हुए उप निरीक्षक मंगू सिंह वर्मा की मूर्ति का हवन पूजन के बाद अनावरण किया। इसके साथ ही 2013 में शहीद हुए सुनित नेगी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसएसपी ने कहा कि दोनों शहीदों का अदम्य साहस हम सबके लिए प्रेरणा है। सभी पुलिसकर्मियों को उनसे प्रेरित होकर पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने भी सुनित नेगी की कर्तव्य परायणता को याद किया। इससे पूर्व चौक पर हवन पूजन किया गया। इस अवसर पर शहीद कांस्टेबल सुनित नेगी की पत्नी रितु नेगी, मां मनोरमा नेगी, बेटा हर्ष नेगी ने भी उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद भटनागर ने किया। इस दौरान सीओ नरेंद्र पंत, सीओ मंगलौर विवेक कुमार, कोतवाली गंगनहर प्रभारी आरके सकलानी, सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव, मंगलौर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार, राजेश रस्तोगी, विकास त्यागी, प्रमोद भटनागर समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *