सरोकार

तहसील प्रशासन दिव्यांगों को आर्थिक सहायता के लिए कटवा रहा है चक्कर

विकासनगर। तहसील प्रशासन विकासनगर की ओर से दिव्यांग जनों को इधर से उधर भटकाया जा रहा है। आर्थिक सहायता के चेक छह से सात महीने पहले स्वीकृत होने के बाद भी उन्हें नहीं दिया जा रहा है। शनिवार को ऐसे ही एक ही परिवार के तीन दिव्यांगों को तहसील ले जाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। चेतावनी दी कि दिव्यांगजनों का शोषण बंद नहीं हुआ तो मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा। इस दौरान जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि मोर्चा की ओर से विकलांग जनों के लिए सरकार से आर्थिक सहायता मंजूर करवाई गई थी, लेकिन सात महीने से लगातार तहसील प्रशासन की ओर से उन्हें टरकाया जा रहा है। बताया कि कई बार इस संबंध में तहसील प्रशासन को अवगत करवाया गया, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। मजबूरन उन्हें तीन दिव्यांगों को तहसील ले जाकर प्रदर्शन करना पड़ा। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहायता के चेक विधायक की ओर से बांटे जाने का भी विरोध किया। कहा कि कई जगह विधायकों ने आर्थिक सहायता के चेक अपने कब्जे में ले रखे हैं। कई चक्कर काटने के बाद भी लोगों को चेक विधायक के यहां से चेक नहीं मिलते हैं। इस दौरान उन्होंने उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दिव्यांगों को इस प्रकार से परेशान किया गया तो मोर्चा ने तहसील प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगा। वहीं इस मामले में तहसीलदार विवेक राजौरी ने कहा कि आचार संहिता खत्म होने के बाद तत्काल चेक दिव्यांगों के घर पहुंचा दिया जाएगा। इस दौरान आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, भीम सिंह बिष्ट, प्रवीण शर्मा पिन्नी, अमित जैन, सुशील भारद्वाज व यूनुस आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *