Monday, October 19, 2026
Latest:
अपराध

नशे में धुत बेटे ने पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला, पारिवारिक रिश्ते हुए शर्मशार

रुद्रपुर। जिले के दिनेशपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने नशे में धुत होकर अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। मामले में बड़े बेटे की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस ने पिता की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्यारोपी बेटे कन्हई विश्वास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। वीडियो में वो कहता नजर आ रहा है कि अभी एक की हत्या की है। अभी और भी हत्या करनी हैं। आरोपी नशे की हालत में दिखाई दे रहा है। पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई की रात ग्राम मोहनपुर नंबर 1 थाना दिनेशपुर में गुरूपद विश्वास (पिता) और कन्हई विश्वास (आरोपी) का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था।
इस दौरान कन्हई विश्वास ने पिता गुरूपद पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में परिजन घायल को अस्पताल लेकर गए। गंभीर हालत होने पर डॉक्टरों ने घायल को हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया. बीते दिन इलाज के दौरान गुरूपद की मौत हो गई।
बड़े बेटे सोमनाथ विश्वास की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को ग्राम मोहनपुर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *