महिला पर हक जमाने को लेकर हुए विवाद में दंपति की निर्मम हत्या

 

देहरादून। शुक्रवार की रात यहां हुए दोहरे हत्याकांड से शहर में सनसनी फ़ैल गई। हालांकि पुलिस ने हत्या के आरोपी को पकड़ लेने का दावा किया है। घटना पटेलनगर थाना क्षेत्र देवर्षि एंक्लेव की है जहां एक दंपति की सनसनी खेज़ हत्या की वारदात सामने आई है। फ़िलहाल प्रारम्भिक जाँच में हत्या का आरोपी पत्नी का दोस्त बताया जा रहा है जिसे पुलिस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। सीओ पटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि मृतक मूल रूप से बबलू और सपना यूपी के रहने वाले हैं। मामले में अभी पुलिस की पूछताछ जारी है।

जानकारी के मुताबिक,पटेलनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात को एक महिला और एक पुरुष की तवे से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी गई। मृतक महिला और पुरुष दोनों पति पत्नी बताए जा रहे हैं। हत्यारोपी भी उसी मकान में रहता था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर कर लिया है। सीओ पटेलनगर नरेंद्र पंत ने बताया कि देवर्षि एनक्लेव स्थित एक मकान में दिहाड़ी मजदूरी करने वाले एक महिला सपना और दो पुरुष बबलू और हरिद्वारी रहते थे।

बताया जा रहा है कि बबलू और हरिद्वारी सपना पर अपना अपना अधिकार जमाते थे। दोनों ही दावा करते थे कि सपना ने उनसे शादी की है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात को हरिद्वारी और बबलू ने शराब पी। इसी बीच दोनों में सपना को लेकर विवाद हो गया। नशे में चूर हरद्वारी ने रोटी बनाने वाला तवा उठाया और दोनों पति-पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। दोनों के चेहरे को इस कदर कुचला गया कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल हो गया। पुलिस ने मृतकों के शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। हरिद्वारी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल, पुलिस की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *