Friday, June 26, 2026
उत्तराखंड

बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर जाम लगाने वालों पर कार्रवाई

27 टेम्पो, ई रिक्शा सीज, 36 वाहन चालकों के काटे चालान
हरिद्वार। बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर जाम लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करत हुए पुलिस ने जंहर 27 टेम्पो व ई रिक्शा सीज किये है वहीं 36 वाहन चालकों के चालान भी काटे गये है।
चार धाम यात्रा के मद्देनजर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भीमगौडा बैरियर के पास टैम्पो/ईकृरिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खडा कर जाम की स्थिति बनाने व यात्रियों एंव आम जनमानस को परेशानी पहुंचाने संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर अलग अलग टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाया गया। जिनके द्वारा भीमगौडा बैरियर से लेकर खडखडी, सप्तऋषि तक जो भी टैम्पो/ईकृरिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन यातायात नियमो का उल्लंघन करने व बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा होना पाये जाने पर कुल 27 टैम्पो/ईकृरिक्शा को सीज किया गया एवं 36 वाहनो के चालको का मौके पर ही अन्तर्गत धाराकृएमवी एक्ट के तहत चालान कर 19500/कृरुपये संयोजन शुल्क जुर्माना वसूला गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *