उत्तराखंड

आज़ का भविष्यफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष
चन्द्रमा इसी राशि से सप्तम में व शनि द्वादश गोचर कर रहे हैं।छात्र कॅरियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे ।क्रोध से बचें। जाँब से जुड़े लोग काम पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका परफार्मेंस भी महत्वपूर्ण है। किसी नवीन दायित्व की शुरुआत आपको लाभ देगी।लव लाइफ में शुभता व सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।

वृष
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु एकादश में शुभ फल प्रदान करेंगे। मङ्गल व सूर्य व्यवसाय बेहतर कर सकता है।बिजनेस में नवीन उत्तरदायित्व मिलने की सम्भावना है,इस जिम्मेदारी को लेकर आप प्रसन्न रहेंगे।छात्र गुरु गोचर का लाभ लेंगे। आवे अपने कॅरियर के प्रति सिंसियर रहेंगे।टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे ।गुरु इसी राशि में हैं।

मिथुन 
चन्द्रमा पँचम स्टूडेंट्स के लिए बहुत शुभ हैं।ऑफिस में कुछ पेंडिंग महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा।जाँब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी।युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।पॉलिटिक्स से जुड़े लोग सफल रहेंगे।

कर्क 
चन्द्रमा चतुर्थ हैं।कॅरियर व बिजनेस में सफलता मिलने की पूरी संभावना है ।गुरु द्वादश व शनि नवम शुभ हैं। कभी कभी स्वास्थ्य का खराब होना परेशान करता है। छात्र कॅरियर में बेहतर परिणाम पाएंगे, कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। शनि आर्थिक उन्नति दे सकते हैं।लव लाइफ बेहतर रहेगी।

सिंह 
चन्द्रमा तुला व सूर्य वृष में आ गए हैं।घर मे परिवार को लेकर तनाव में रह सकते हैं।अष्टम शनि स्वास्थ्य सुख के लिए सपोर्टिंग है। टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता।स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में परिश्रम करें।सफलता आपके आत्मबल को बढ़ाता है।

कन्या 
द्वितीय चन्द्रमा घर -परिवार के लिए शुभ हैं।बिजनेस को बहुत ही गम्भीरता व मेहनत से करें।चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य वृष में हैं।अपने निहित दायित्व के प्रति लापरवाही मत हो। व्ययवसाय में कोई बड़ा लाभ संभावित है।आप जो भी कार्य करते हैं ,समर्पण से करें।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी।बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।

तुला 
चन्द्रमा इसी राशि में व गुरु नवम हैं।ये गोचर जाँब प्रोग्रेस के लिए अनुकूल है।कॅरियर में अपने मन का न होना कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। चन्द्रमा इसी राशि में है।मन का होना भी अच्छा,मन का न होना भी अच्छा।जाँब परिवर्तन में निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है।लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी।बहुत ज्यादा ड्राइविंग से दूर रहना होगा।

वृश्चिक 
द्वादश चन्द्रमा व मीन के शनि कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे।बिजनेस उन्नयन के मार्ग में चली आ रही बाधाओं का अब समापन होगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग सपोर्टिंग रहेगा।लव लाइफ सुंदर रहेगी।हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।

धनु 
चंद्रमा तुला में व सूर्य वृष में हैं। मीन के शनि व्यवसाय के लिए शुभ है।बिजनेस के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को और बेहतर करें।कॅरियर को लेकर सीरियस रहेंगे।युवा लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाकर चलें।पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है।ऑफिस में वाद विवाद से बचें।लव लाइफ में खूबसूरत जर्नी आपको आंनद देगी।
!

मकर 
चन्द्रमा इसी राशि से दशम में व सूर्ष पँचम गोचर में है।जाँब के प्रोग्रेस में धैर्य बहुत जरूरी है।छात्रों के लिए चन्द्रमा व गुरु परम शुभ है। मन में स्थितिप्रज्ञता बनाए रखें।बिजनेसमैन सफल रहेंगे।धार्मिक संत के आशीर्वाद से अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में समयाभाव थोड़ा मन को व्यथित करेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा ।

कुंभ 
चन्द्रमा नवम भाव में है। गुरु पँचम व शनि द्वितीय भाव में है।स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। गुरु व चन्द्र गोचर सपोर्ट में है।सिस्टेमेटिक स्टडी करने से सही समय पर अपना एम्बिशन पूरा कर लेंगे।बिजनेस वर्क की अधिकता प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

मीन 
चन्द्रमा अष्टम व इस राशि के शनि बड़ा आर्थिक लाभ दे सकते हैं। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट मिलने के संयोग बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। छात्र शिक्षा को सही दिशा देंगे। जाँब में तनाव मत लें। प्रेम जीवन में लवपार्टनर से असत्य मत बोलें। हेल्थ बेहतर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *