उत्तराखंड

रचा इतिहासः बंगलुरु के 9 साल के केविन ने फतह किया कानाकटा पास

बागेश्वर। बंगलुरु के नौ वर्षीय केविन साह ने 15 हजार फीटऊंचे कानाकटा पास फतह किया है। उन्होंने सुंदरढूंगा घाटी में पहली बार यह इतिहास रचा है। इसके साथ ही देवभूमि के इतिहास में एक और साहसिक पल जुड़ गया है।
बंगलुरु के साहसिक दल ने 18 मई को सुंदरढूंगा का रुख किया। नौ सदस्यीय दल में शामिल नौ वर्षीय केविन के 18 वर्षीय भाई रायन के अलावा निशा पोनमा, सरला, चंदना आदि महिलाएं भी शामिल थीं। इसके अलावा दर्शन लिंगा राजू, सुग्रीव गौड़ा, राजेश शाह आदि ने 19 मई को जांतोली से पैदल यात्रा शुरू की। वह चार दिनों तक हिमालय की गोद में रहे।
23 को कनाकाटा पास पर नन्हे ट्रैकर ने इतिहास रचा। दल का नेतृत्व प्रसिद्ध ट्रेकिंग समूह ट्रेक विथ दानू ने किया। इस अभियान के संचालक तथा मार्गदर्शक जीतू दानू थे। वह लंबे समय से हिमालयी ट्रेकिंग में सक्रिय हैं। उन्होंने बताया कि बेंगलुरु से आए ट्रेकिंग दल में शामिल नन्हे पर्वतारोही नौ वर्षीय केविन साहा ने अपनी उम्र की परवाह नहीं की। उन्होंने बर्फीले रास्तों, पत्थरीली पहाड़ आक्सीजन की कमी को चुनौती दे डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *