अपराध

 जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर जंगली जानवर का हमला,एक की मौत,दुसरा गंभीर

देहरादून। शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश रेंज के ग्वेला बीट के जंगल मे शादी विवाह में इस्तेमाल होने वाले पत्ते लेने गए दो युवकों पर अज्ञात जंगली  जानवर ने हमला कर दिया। जिसमें गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सब को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंगली जानवर के बाघ होने की आशंका जताई जा रही है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहोल है।
शुक्रवार की सुबह दो युवक शादी आदि समारोह में इस्तेमाल होने वाले मंहक आदि के पत्ते लेने जंग गए थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली जानवर ने उन पर हमला कर दिया। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान राजू पुत्र मदन निवासी ब्रह्मपुरी हरिद्वार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमन रांगड़ भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस घटना पर खेद जताया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूत्रों की मानें तो बाघ की वर्तमान लोकेशन घटनास्थल के आसपास की बताई जा रही थी। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक पर हमला करने वाला वही बाघ है जिसे जिम कॉर्बेट से लाकर राजाजी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया था। इस मामले में पार्क अधिकारियों से संपर्क नहीं किया जा सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *