सोमवार को मिली कोरोना से राहत, देखिए आज का अपडेट

 

देहरादून। मतदान की गहमागहमी के बीच उत्तराखंंड के लिए सोमवार का दिन कोरोना संक्रमण में राहत लेकर आया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, उत्तराखंड में आज़ कोरोना के 161 नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में संक्रमण के चलते 2 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 6275 केस अब भी एक्टिव हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

देहरादून 53, हरिद्वार 20, पौड़ी गढ़वाल 11,
उतरकाशी 20, टिहरी गढ़वाल 00, बागेश्वर 07,
नैनीताल 00, अल्मोड़ा 19, पिथौरागढ़ 11,
उधमसिंहनगर 14, रुद्रप्रयाग 01,चंपावत 04 तथा
चमोली 02।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *