उत्तराखंड में कोरोना से बुधवार को 5 लोगों की मौत, 713 नये मामले

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार स्थिर बनी हुई है। प्रदेश में बुधवार को भी कोरोनावायरस के 713 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोरोना संक्रमण से 5 लोगों को जान गंवानी पड़ी है जबकि 2155 लोग कोरोना को मात देकर घर वापसी लौटे हैं। अभी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के कुल 8235 एक्टिव केस मौजूद हैं।

हैल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश भर में संक्रमित पाए गए लोगों की जिलेवार संख्या इस प्रकार है-

देहरादून में 227, हरिद्वार में 107, चमोली में 81, नैनीताल व रुद्रप्रयाग में 48—48, उधमसिंहनगर में 43, पौड़ी गढ़वाल में 39, अल्मोड़ा में 35, पिथौरागढ़ में 23, टिहरी गढ़वाल में 19, बागेश्वर में 16, उत्तरकाशी में 14 और चंपावत में 13 लोग कोरोना जांच में पाॅजिटिव पाए गए हैं।

विस्तृत जानकारी के लिए देखिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *