अपराध

गोशाला से गाय चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विकासनगर। सहसपुर थाना पुलिस ने गोशाला से गाय चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चोरी की गाय को कड़ाके की ठंड के बीच खेत में बांधा था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 दिसंबर को सभावाला रोड स्थित एक गोशाला से सिंधी साहिवाल गाय चोरी हो गई थी। देहरादून के कैंट थाना क्षेत्र निवासी गोशाला संचालक ने पुलिस को तहरीर दी थी। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपी की पहचान की गई। उन्होंने बताया कि मुखबिर की सूचना पर खुशहालपुर निवासी आरोपी रहमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमे में चोरी की संपत्ति को रखना और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा को बढ़ाया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *