प्रदेश

जिला प्रशासन ने कालागढ़ में की सिंचाई विभाग के 86 आवासों की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। जिला प्रशासन ने कालागढ़ में सिंचाई विभाग के रिक्त 71 आवास सहित 15 अन्य अवैध रिक्त आवासों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा दिए गए निर्णय पर जिला प्रशासन के नेतृत्व में आज रामनगर मोटर मार्ग के उत्तर दिशा में नई कालोनी में सिंचाई विभाग के 71 रिक्त आवास एवं 15 अन्य अवैध आवास जो रिक्त पाये गये सहित कुल 86 आवासों को ध्वस्त कर लगभग 2.1 हैक्टेयर भूमि वन विभाग उत्तराखण्ड को सौपी गई। गौरतलब है कि राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में कालागढ़ के उत्तर दिशा में खड़े सिंचाई विभाग के वर्ष 2018 में अपूर्ण रूप से ध्वस्त किए भवनों को पूर्ण रूप से ध्वस्तीकरण किए जाने के लिए अधिशासी अभियंता सिंचाई शिविर प्रबंध खंड कालागढ़ द्वारा किए गए अनुरोध पर आज 86 भवनों को ध्वस्त किया गया है। ध्वस्तीकरण की कार्यवाही में जिलाधिकारी द्वारा नामित सात मजिस्ट्रेट नगर आयुक्त कोटद्वार वैभव गुप्ता, उप जिलाधिकारी कोटद्वार सोहन सिंह सैनी, उप जिलाधिकारी लैंसडाउन शालिनी मौर्या, तहसीलदार लैंसडौन दीक्षिका जोशी, सहायक नगर आयुक्त नगर निगम कोटद्वार चंद्रशेखर शर्मा, तहसीलदार कोटद्वार साक्षी उपाध्याय, नायब तहसीलदार कोटद्वार सरदार सिंह चौहान सहित उप प्रभागीय वनाधिकारी विंदरपाल, एसओ थाना कालागढ़ संजीव ममगाईं, सहायक अभियंता सिंचाई शिविर प्रबंध खंड कालागढ़ विजय कुमार सहित पुलिस व प्रशासन के कार्मिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *