अपराध

राहगिरों से लूटी गई बाइकों के साथ तीन बदमाश पकड़े

रुड़की। पुलिस ने राहगिरों से बाइक लूटने वाले तीन बदमाशों को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। बदमाशों की निशानदेही पर तीनों बाइक बरामद की है। पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद गिरफ्तार तीनों बदमाशों का चालान कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में नसीरपुर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने कुशल पाल सैनी निवासी निजामपुर से शनिवार की देर शाम को मारपीट करते हुए बाइक लूट ली थी। तीनों बदमाश लूटपाट के बाद मौके से फरार हो गए थे। इसके अलावा झबरेड़ा तिराहे के पास आकाश से भी बदमाशों ने रविवार को बाइक लूट ली थी। लूटपाट के बाद पुलिस ने दोनों पीड़ितों की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि लूटपाट करने वाले तीन बदमाश गुड़ मंडी के पास खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *