आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष:
आज का दिन उम्मीदों पर खरा उतरेगा. दिनचर्या व्यवस्थित रहने का फायदा मिलेगा. यात्रा की योजना बनेगी. नौकरी और निवेश मनमाफिक रहेंगे. धन की आमद रुक-रुककर होगी, लेकिन कई स्रोतों से होने पर उत्साहित रहेंगे. आज बेहिचक जोखिम ले सकते हैं, लाभ ही होगा. जल्दबाजी में कार्य करेंगे, जिससे कुछ त्रुटि होने की आशंका है. सतर्क होकर कार्य करें.
वृष:
आज का दिन मिश्रित रहने वाला है. धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी. कर्ज से आज दूर रहना चाहिए. खर्च में बढ़ोतरी होगी. दोपहर बाद का समय थोड़ा राहत वाला रहेगा. किसी स्वजन की सहायता से धन या अन्य प्रकार का लाभ होगा. विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ने से अपमान जैसी स्थिति बनेगी. घर के सदस्यों का सहयोग आज कम ही मिलेगा. पति-पत्नी एक दूसरे को शक की दृष्टि से देखेंगे.
मिथुन:
आज आशा के अनुकूल रहेगा. कानूनी विवादों का निपटारा पक्ष में होने की संभावना है. पुराने कार्य से धन की आमद निश्चित रहेगी, फिर भी ज्यादा पाने की लालसा में न खुद चैन से बैठेंगे और न कार्य क्षेत्र पर अन्य सहयोगियों को बैठने देंगे. सहकर्मी मन ही मन आपको बुरा-भला कहेंगे, पर आर्थिक मदद मिलने पर व्यवहार बदल जाएगा. व्यवसाय में नए प्रतिद्वंद्वी उभरेंगे, लेकिन चाहकर भी अहित नहीं कर पाएंगे. भागीदारी के कार्यों में निवेश से बचें.
कर्क:
आज ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं रहेगी. जोखिम न लें. धर्म के कार्य में रुचि मनोबल ऊंचा रखेगी. कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा. दिन के आरम्भ से ही मौसमी बीमारियों का प्रकोप कार्य करने का उत्साह खत्म करेगा. माता की सेहत खराब होने से दौड़धूप करनी पड़ेगी. ज्यादा भागदौड़ से बचें, वर्ना शाम के बाद तबीयत फिर से खराब होने पर थोड़ा बहुत कार्य भी नहीं कर पाएंगे.
सिंह:
आज का दिन पिछले दिनों के मुकाबले एक दम विपरीत रहेगा. भाइयों से मनमुटाव हो सकता है. धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. शाम के समय मेहनत का फल धन लाभ के रूप में मिलने से मन प्रसन्न रहेगा. व्यवसाय में गति रहेगी लेकिन खर्च बढ़ने से संचय नही कर पाएंगे. भूमि और वाहन सुख आज उत्तम रहेगा.
कन्या:
आज सिर्फ अपने मन की सुनेंगे और करेंगे. संतान की शिक्षा में वृद्धि होगी. वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. वाणी पर संयम बरतें. मन में लंबी यात्रा के विचार बनेंगे, लेकिन आज यात्रा करना केवल खर्च बढ़ाना मात्र रहेगा. इससे लाभ की आशा न रखें. सेहत आज सामान्य रहेगी.
तुला:
आज का दिन आर्थिक समृद्धि प्रदान करेगा. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा. दूर रहने वाले स्वजन से कोई अप्रिय सूचना मिलने से कुछ समय के लिए उदासी छाएगी, फिर भी अन्य क्षेत्रों में उत्साहित करने वाले प्रसंग बनते रहेंगे. वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें अकस्मात दुर्घटना में चोट आदि का भय है.
वृश्चिक:
आज घर और कारोबार में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी. घर के बुजुर्गों का सहयोग कम रहने से दोपहर बाद थोड़ी परेशानी रहेगी. परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है. किसी आनन्दोत्सव में भाग लेने का मौका मिलेगा. घर में आज किसी के नाराज होने से वातावरण कुछ समय के लिए उदासीन रहेगा. संचित धन में कमी आएगी.
धनु:
आज लोगों का व्यक्तित्व निखरा रहेगा. स्वभाव में जिद और अहंकार रहने से लोग आपकी बातों का गलत अर्थ निकालेंगे. मानसिक रूप से शांत रहने के कारण दैनिक पूजा पाठ में आज अधिक मन लगेगा. आज आवश्यकता अनुसार आर्थिक लाभ अवश्य होगा, भले थोड़ा विलंब हो. किसी को ताने मारना अथवा कार्य में दखल देना परेशानी में डालेगा. सेहत छोटी मोटी व्याधि को छोड़ सामान्य रहेगी.
मकर:
आज का दिन घरेलू और सामाजिक क्षेत्र पर प्रतिकूल फल देने वाला है. दिन के आरंभ से ही आपका स्वभाव अत्यंत रूखा रहेगा. लोगों की कमियां खोज-खोज कर लड़ने के लिए तैयार रहेंगे. अचानक धनलाभ होने से मन की कड़वाहट कम होगी. अनैतिक कार्यों से दूर रहें. शारीरिक हानि के साथ मानभंग होने की भी आशंका है. मानसिक अशांति अन्य विकारों को जन्म देगी. शांत रहने का प्रयास करें.
कुंभ:
आज का दिन लाभदायक है. आज जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे, परिस्थितियां पहले से ही उसके अनुकूल बनने लग जाएंगी. धनलाभ के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. लेनदेन में सावधानी बरतें. मेहनत का फल मिलेगा. गृहस्थी में सुख शांति बनी रहेगी. पैतृक साधनों में वृद्धि करने से घर के बड़े बुजुर्ग प्रसन्न रहेंगे, लेकिन महिलाएं किसी बात को लेकर मुंह फुलाएंगी.
मीन:
आज सफलता देने वाला होगा. आज आपके हितैषी बनकर उटपटांग सलाह देने वाले लोग भी मिलेंगे, इनसे सतर्क रहें. किसी भी कार्य को करने से पहले घर में बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, सफलता निश्चित मिलेगी. व्यावसायिक क्षेत्र पर आज अन्य दिनों की तुलना में अधिक माथापच्ची करनी पड़ेगी. धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन बेवजह के खर्च भी आज अधिक रहेंगे, जिससे थोड़ा बहुत लाभ ही हाथ लगेगा. आज जोखिम वाले कार्यों में निवेश से बचें, धन फंस सकता है.

