Monday, August 17, 2026
Latest:
सरोकार

डीएम के निर्देश पर शहर में भिक्षावृत्ति रोकने को होमगार्ड जवान तैनात

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि भिक्षावृत्ति की रोक के लिए  शहर के सभी प्रमुख क्षेत्रों  पर रोस्टरवार होमगार्ड जवान तैनात कियेे गये हैं। निरंतर रेस्क्यू अभियान हेतु शीघ्र ही डेडिक्ेटेड, पेट्रोलिंग वाहन आने वाले हैं।
शनिवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने भिक्षावृति पर रोक हेतु शहर के प्रमुख 17 स्थानों पर होमगार्ड के जवान तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके क्रम में शहर के प्रमुख जगहों पर रोस्टरवार होमगार्ड जवानों की ड्यूटी लगा दी गई है।
डीएम के फरमान के बाद विभाग हरकत में दिख रहे हैं, जिला प्रोबेशन अधिकारी को संबंधित विभागों से समन्वय करते हुए कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। भिक्षावृत्ति में सलिप्त बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए, अनुकूल माहौल में शिक्षा मुहैया कराए जाने की योजना है।
जिलाधिकारी द्वारा भिक्षावृत्ति पर प्रभावी रोक लगाने हेतु श्रम विभाग, महिला कल्याण विभाग के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन कार्यालय, पुलिस, बाल कल्याण समिति, एवं सरकार में पंजीकृत स्वंय सहायता समूह के द्वारा संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु डेडिकेटेड पेट्रोलिंग वाहन के माध्यम से 24 घंटे पैट्रोलिंग कर अभियान चलाकर भिक्षावृत्ति की साईकिलिंग को तोडेगें। भिक्षावृत्ति में सलिप्त बच्चों को इन्टेंसिव केयर सेन्टर में विधिवत् प्रवेश दिलाते हुए, पाश्चात्य स्कूलों की भांति अनुकूल महौल में शिक्षा मुहैया कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *