वन्यजीव

जंगल से सटे गांव में करंट लगने से नर हाथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

 

हरिद्वार।  श्यामपुर रेंज के तहत सजनपुर बाहर पीली गांव में बीती रात करंट लगने से एक नर हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने नर हाथी के शव को कब्जे में ले लिया है। वही, वन विभाग की टीम हाथी की करंट लगने से हुई मौत की जांच में जुट गई है। श्यामपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि रविवार की रात एक नर हाथी गंगा को पार कर सजनपुर बाहर पीली गांव में पहुंच गया। खेतों में करंट लगने से हाथी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओ संदीप शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी पंकज ध्यानी सहित कई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने हाथी के शव को अपने कब्जे में ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *