लोगों के हत्थे चढ़ा लव जिहादी, धर्म छुपा कर युवती को दुष्कर्म के इरादे से ले जा रहा था जंगल
रुड़की। सुल्तानपुर क्षेत्र में लव जिहाद का एक मामला सामने आया है। जहां पर एक युवक ने अपनी पहचान बदलकर हिंदू युवती के साथ अपनी नजदिकीयाँ बढा़ईं और युवती को बहला फुसला कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जब वह उसके साथ दुष्कर्म करने के इरादे से उसे जंगल की ओर ले जा रहा था, तभी हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने उसे देख लिया और पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर परिजनों ने आकर आरोपी युवक के ख़िलाफ़ पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। भिक्कमपुर क्षेत्र के एक ग्रामीण की नाबालिग पुत्री थाना पथरी क्षेत्र के पदार्था में स्थित कालेज में पढ़ती है। भिक्कमपुर गांव के एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर अपना नाम उदय चौहान रख कर युवती से दोस्ती कर अपनी नज़दीकियां बढ़ाईं। शुक्रवार दोपहर के बाद युवक ने युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उसे बहला फुसलाया और कॉलेज से खेतों की तरफ दुष्कर्म करने के इरादे से उसके साथ अश्लील हरकत करता हुआ जा रहा था। तभी कुछ ग्रामीणों ने दोनों को देख लिया और इसकी सूचना हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं को दी। वहीं मौके पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम उदय चौहान बताया। जब कार्यकर्ताओं ने सख्ती से पूछताछ की और उसका आधार कार्ड देखा तो युवक का नाम मसव्वर पुत्र याकूब निवासी भिक्कमपुर पाया। इसके बाद दोनों को चौकी फेरुपुर पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस ने युवती के परिजनों को फोन कर चौकी बुलाया। घटना की जानकारी होने पर युवती भी अचंभित रह गई। युवती ने बताया कि पिछले छह महीने से उदय चौहान बनकर युवक बातचीत करता आ रहा है। वहीं युवती के परिजन ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। फेरुपुर चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मसव्वर पुत्र याकूब निवासी भिक्कमपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
