यूपी। भाजपा प्रत्याशियों की तीसरी लिस्ट जारी, कांग्रेस से आई अदिति सिह का नाम भी सूची में शामिल

उत्तरप्रदेश। विधानसभा चुनाव 2022 के चलते भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पंजाब में  पार्टी के प्रत्याशियों की सूची जारी करने के बाद उत्तर प्रदेश के भी प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को अपनी तीसरी सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले हाथरस के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस छोडऩे वाली अदिति सिंह के साथ ही समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल नितिन अग्रवाल को भी टिकट मिला है। कानपुर के पुलिस कमिश्नर पद को छोड़कर वीआरएस लेने वाले आइपीएस अधिकारी असीम अरुण को भी भाजपा ने मैदान में उतारा है।

भाजपा ने 85 प्रत्याशियों की सूची में 15 महिलााओं को टिकट दिया गया है। जिसमें कांग्रेस से आई अदिति सिह का नाम भी शामिल है। इनके साथ ही बसपा से भाजपा में आए रामवीर उपाध्याय समाजवादी पार्टी से आए नितिन अग्रवाल के अलावा पुलिस सेवा छोडकर राजनीति में आए असीम अरूण को भी पार्टी ने टिकट दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *