अपराध

घर से टहलने निकली किशोरी से दुष्कर्म

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के परिजन की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस को दी तहरीर में एक व्यक्ति ने बताया कि बीते दिन उसकी 14 साल की बेटी टहलने गई हुई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों उसे तलाशने में जुट गए। जानकारी में आया की उसकी बेटी कानपुर यूपी के युवक के घर पर है। जिस पर परिजन युवक के घर पहुंचे तो उसकी नाबालिग बेटी युवक के घर में पाई गई। इस दौरान बेटी ने परिजनों को बताया कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने घर लाया और उसे डरा धमका कर दुष्कर्म किया। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ रुद्रपुर कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *