अपराध

बड़ी कामयाबीः 263 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। एस.टी.एफ. की टीम ने डोईवाला क्षेत्र से 263 ग्राम स्मैक के साथ एक बड़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने  बताया कि शनिवार को उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स द्वारा थाना डोईवाला क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए हरिद्वार रोड के पास से एक व्यक्ति संजय आहूजा पुत्र बाल किशन निवासी मंगलू वाला तपोवन रोड थाना रायपुर को 263 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि बरामद की गयी स्मैक को रामपुर उत्तर प्रदेश से लेकर आया था। आरोपी से पूछताछ में यह भी पता चला कि पूर्व में वह विक्रम चलाता था परंतु अधिक रूपए कमाने के लालच में वह अपने भांजे के साथ रायपुर देहरादून में अपने एजेण्टों के माध्यम से आस पास के छात्रों को स्मैक विक्रय करता था। इस पर एसटीएफ द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है, जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *