Wednesday, September 23, 2026
Latest:
अपराध

बड़ा हादसा टला, नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार को मारी टक्कर

रूद्रपुर। शुक्रवार की सुबह रुद्रपुर-नैनीताल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नो एंट्री में घुसे ट्रक ने कार पर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार डिवाइडर पर टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे के वक्त कार में पांच लोग सवार थे, जो दिल्ली जा रहे थे। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। इस हादसे के बाद ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हादसे से मौके पर मौजूद लोगों में भारी गुस्सा था। बता दें कि इस जगह से 700 मीटर पहले बृहस्पतिवार की तड़के कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार चार लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *