उत्तराखंड

चांद मौला बख्श को समाजसेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर ‘जाग्रति सम्मान’

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। “जागृति” गढ़वाल जनजागरण संस्था द्वारा स्थानीय समुदाय के कौशल विकास हेतु संचालित सामुदायिक रेडियो “गढ़वाणी” द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने, निर्धन गरीबों, जरूरतमंदो और बेरोजगार युवाओं के निश्वार्थ सहयोग और रोजगार प्रदान करने के लिए समाजसेवी, मृदुभाषी चांद मौला बख्श को “जागृति सम्मान” से अलंकृत किया गया। गौरतलब है कि गत माह रेडियो “गढ़वाणी” के दो वर्ष पूर्ण होने पर समाज में छिपी हुई प्रतिभाओं और समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाली विभूतियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड की कई विभूतियों को सम्मानित किया गया था। उस दौरान चांद मौला बख्श देश से बाहर होने और कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण अब उनके भारत आगमन पर उन्हें “जागृति सम्मान” प्रदान किया गया। उन्हें सम्मान पत्र मोमेंटो, गोल्डन कलर मैडल पारंपरिक सांस्कृतिक टोपी और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। “जागृति” संस्था के अध्यक्ष और रेडियो “गढ़वाणी” के मुख्य संपादक मनीष भट्ट ने बताया कि चांद मौला बख्श को यह सम्मान उनके अभिनव निश्वार्थ सेवाभाव जैसे बाढ़ आपदा हो या कोरोना के दौरान सेवा, जिले भर के सैकड़ों बेरोजगार युवाओं को कोटद्वार , दिल्ली, चेन्नई से लेकर विदेश ( दुबई) तक में रोजगार प्रदान करने तथा दुबई में उत्तराखंड की संस्कृति आधारित “कौथिक” मेले जैसे कार्यक्रम के आयोजन जैसे निस्वार्थ सेवाकार्य और समय-समय पर कई जरूरतमंदो की मदद करने के लिए प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर मनीष भट्ट, तारा दत्त जोशी, समृद्ध नेगी, संदीप कुमार, रोहित रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *