Wednesday, August 26, 2026
Latest:
सरोकार

जन संगठन ने उठाई राष्ट्रीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने की मांग, जाम लगने से से लोग होते हैं परेशान

 

विकासनगर। रुद्र सेना ने देहरादून से कालसी तक एनएच से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई है। सेना के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कहा कि विकासनगर को चार जोन में बांटकर यहां बीस-बीस स्थानीय लोगों को रेहड़ी-ठेली का लाइसेंस दिया जाए। चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में रुद्र सेना के संस्थापक राकेश उत्तराखंडी ने कहा कि अवैध रूप से रेहड़ी-ठेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाने वाले लोगों से काफी दिक्कतें हो रही हैं। जाम की समस्या पैदा हो रही है। फुटपाथ पर भी कब्जा हो चुका है। दुकान के आगे सामान, फुटपाथ पर पलंग आदि बिछाकर सामान सजाया जा रहा है। कहा कि कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण को हटाया जाना था। लेकिन कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई क्षेत्र में बड़ी संख्या में बाहर से आए लोग राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध रूप से ठेलियां लगाकर कब्जा कर रहे हैं। कहा कि दून से कालसी तक अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाया जाना चाहिए। विकासनगर को तत्काल प्रभाव से चार जोन में बांट कर बीस-बीस ठेलियां स्थानीय लोगों की लगवाई जाए। नगर पालिका स्थानीय लोगों को ही लाइसेंस दिए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *