Friday, November 20, 2026
Latest:
उत्तराखंड

कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से दो महिलाओं की मौत

 

कर्णप्रयाग। नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। पुलिस ने दोनों महिलाओं के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली  जानकारी के अनुसार, एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।सिमली चैकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम सिंह कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *