अपराध

बकरी चराने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत

उत्तरकाशी। जिले के रैथल गांव के जंगल में एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। हादसे के संबंध में वन विभाग को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अजय राणा निवासी रैथल उम्र 33 वर्ष के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि अजय राणा जंगल में बकरी चराने गया था। जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच गुरूवार सुबह अजय राणा का शव खाई से बरामद हुआ है। आशंका जताई जा रही है कि युवक को भालू ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *