अपराध

युवती ने लगाया प्रेमी पर दुष्कर्म करने का आरोप

रुड़की। एक युवती के साथ प्रेमी द्वारा दुष्कर्म और उसके साथी पर दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसके नाबालिग रहते दोनों आरोपियों ने इस कूकृत्य को अन्जाम दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  उसका एक युवक के साथ लगभग तीन साल पहले प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह उस समय नाबालिग थी। पीड़िता ने बताया कि उसके प्रेमी ने उसे मिलने के लिए एक सुनसान जगह पर बुलाया था। जिसके बाद उसे डरा धमकाकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। युवती का आरोप है कि इसी दौरान उसके साथी ने भी उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था।
युवती के द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि उसके प्रेमी और साथी ने इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। युवती का आरोप है कि अभी भी उसका प्रेमी और उसका साथी लगातार उसे धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने सिविल लाइन कोतवाली पहुंच कर पुलिस को दोनों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *