Monday, November 9, 2026
Latest:
उत्तराखंड

केदारधाम यात्रा में वाहन की छत पर बैठकर शराब पी रहे युवकों को पुलिस ने वापस भेज दिया यूपी

 

रुद्रप्रयाग। केदारधाम यात्रा के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करना कुछ लोगों पर भारी पड़ गया। पुलिस ने आप्रेशन मर्यादा के तहत उन पर चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हेे आधी यात्रा से ही वापस भेज दिया गया है।
बता दें कि रुद्रप्रयाग में इन दिनों चल रही केदारधाम यात्रा में अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु एवं यात्री वाहन जनपद क्षेत्रान्तर्गत आ रहे हैं। आने वाले वाहनों हेतु प्रभावी यातायात प्रबन्धन एवं श्रद्धालुओं के लिए भीड़ प्रबन्धन की जिम्मेदारी जनपद पुलिस बखूबी निभा रही है। श्रद्धालुओं के बीच यात्रा की आड़ लेकर कुछ नशेड़ी व हुड़दंगी प्रवृत्ति के लोग भी धाम क्षेत्र या धाम के पड़ावों तक आ रहे हैं। यात्री वाहनों के सीतापुर व सोनप्रयाग क्षेत्र में आने पर वाहनों को निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया जा रहा है। पुलिस के स्तर से धाम क्षेत्र व यात्रा पड़ावों पर अर्मादित आचरण करने वालों या नशे का सेवन करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु ऑपरेशन मर्यादा चलाया जा रहा है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पार्किंग में खड़े वाहनों, पैदल मार्ग या धाम क्षेत्र में नशे का सेवन करने, हुड़दंग मचाने व अर्मादित आचरण करने वालों पर समय रहते उचित कार्यवाही हो। इस हेतु पुलिस की स्पेशल टीमें निरन्तर गश्त कर रही हैं।
इसी क्रम में बीते रोज की सांयकाल सोनप्रयाग पार्किंग में पुलिस टीम द्वारा देखा गया कि कुछ युवक महिन्द्रा थार वाहन की छत में बैठकर मदिरा पान कर रहे हैं। उनसे इन हरकतों की बाबत पूछताछ की तो वह उल्टा रौब गालिब करने लगे। जिस पर पुलिस द्वारा तुरन्त इनके इस कृत्य को रुकवाकर उन्हें यहां की मर्यादा का पाठ पढ़ाते हुए सख्त हिदायत दी गयी। अपने इस कृत्य की उनके द्वारा भले ही माफी मांगी गयी हो परन्तु केदारनाथ यात्रा के विभिन्न पड़ावों सहित धाम क्षेत्र में ऐसा कृत्य अक्षम्य है। पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध चालानी कार्यवाही करते हुए उन्हें सोनप्रयाग क्षेत्र से वापस भेज दिया गया। उनके नाम तुशार चौधरी पुत्र मूलचन्द चौधरी, निवासी गढ़ी, गाजियाबाद, अभिषेक चौधरी पुत्र सतीश, निवासी रजापुर, गाजियाबाद, दीपांशु, पुत्र राजेन्द्र सिंह निवासी रजापुर, गाजियाबाद व राहुल पुत्र मुकेश, निवासी सिकराव, गाजियाबाद बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *