राजनीति

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा की जीत के लिए धामी ने कैंची धाम में मांगा आशीर्वाद

 

देहरादून। आज शाम 5 बजे पहले चरण के लिए होने वाले चुनाव का प्रचार अभियान थम जाएगा। आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के सभी प्रत्याशियों ने धुंआधार प्रचार किया वहीं मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी में भव्य रोड शो के जरिए लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
राज्य की सभी पांच संसदीय सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। चुनाव प्रचार आज शाम 5 बजे तक चलेगा, भाजपा के पौड़ी गढ़वाल सीट से प्रत्याशी अनिल बलूनी ने आज अपने प्रचार के अंतिम दिन जहां चमोली के कई क्षेत्रों में तीन चार जनसभाएं की, वही हरिद्वार सीट से प्रत्याशी पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज रुड़की में एक रोड शो निकाला और जनसंपर्क अभियान चलाया। उनका कहना है कि उन्हें जनता का भरपूर सहयोग व समर्थन मिल रहा है तथा भाजपा सभी पांचों सीटों पर बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज करने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *