Tuesday, July 21, 2026
Latest:

लापता युवती का नही मिला कोई सुराग,पुलिस कर रही तलाश

हल्द्वानी। लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिसका उसके परिजनों को अब तक कोई सुराग नही मिल पाया है। पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवती को ढूंढने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बिंदुखाता निवासी 18 वर्षीय युवती 30 मार्च को घर से ब्यूटी पार्लर को निकली थी। इसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा लालकुआं कोतवाली में दर्ज कर दी गई है। युवती के अचानक लापता हो जाने से परिजनों ने अनिष्ट की आशंका व्यक्त करते हुए अभिलंब उसकी खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है। परिजनों के मुताबिक युवती को रिश्तेदारों के घरों सहित सभी जगह तलाश कर लिया गया है। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका है। युवती के लापता होने के बाद से सभी परिवार वाले चिंतित हैं। इसमे हैरान करने वाली बात तो ये है कि युवती अपने साथ अपना मोबाइल फोन भी नहीं ले गई थी। परिवार वालों ने पूरे मामले में अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से उसे जल्द से जल्द ढूंढ खोज की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *