Wednesday, August 26, 2026
Latest:

अब एक्स वाइफ किरण राव की इस फिल्म में नजर आएँगे आमिर खान

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा ’ पर काम कर रहे हैं. फिल्म में आमिर खान के साथ एक बार फिर करीना कपूर खान  नजर आने वाली हैं.
आमिर खान अब अपने आने वाले प्रोजक्ट्स को लेकर भी काम में जुट गए हैं. वह दो फिल्में प्रोड्यूस करने वाले हैं और खास बात ये है कि इस फिल्म को कोई और नहीं बल्की उनकी एक्स वाइफ किरण राव  डायरेक्ट करने वाली हैं.
फिल्म जल्दी ही फ्लोर पर आ जाएगी, जिसे आमिर खान प्रोड्यूस करेंगे. फिलहाल मिस्टर परफेक्शनिस्ट अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म लाल सिंह चड्ढा को फिनिश करने में जुटे हैं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी आमिर खान और किरण राव ही हैं.

दूसरी फिल्म का काम सुनील पांडे संभालेंगे, जिन्होंने पहले रंग दे बसंती में आमिर खान के साथ काम किया था. इस फिल्म में उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से सुनील पांडे और आमिर खान के बीच बातचीत चल रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *