आज का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष-
आज कई गलतफहमियां दूर होंगी तथा परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद हैं। अपने कर्म पर विश्वास और मन लगाकर मेहनत करने का परिणाम दिखाई देगा। व्यक्तिगत मामलों को अन्य से साझा करने से बचें। व्यापार में कुछ नया शुरू होने की संभावना हैं। काम की वजह से थकान-कमजोरी महसूस करेंगे।
वृष–
पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में उपस्थिति रहेगी। प्रभावशाली लोगों से मुलाक़ात संभव हैं। फंसा हुआ पैसा मिलने की उम्मीद हैं। अनजान पर विश्वास महंगा पड़ सकता हैं। व्यवसाय में कागज़ संबंधी परेशानी आ सकती हैं। गला खराब और बुखार की समस्या से पीड़ित होना पड़ सकता हैं।
मिथुन–
आज का दिन अच्छा बीतने वाला हैं। प्रॉपर्टी अथवा फाइनेंस से जुड़ी योजनाएं बनेंगी। परिवार में मांगलिक आयोजन संभव हैं। व्यर्थ के वाद-विवादों में पड़ने से खुद का अहित कर लेंगे, इसलिए सतर्क रहें। युवाओं को करियर से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती हैं। सिर दर्द और थकान की स्थिति बनी रह सकती हैं।
कर्क–
जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है। कुछ अच्छी उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। गुस्सा तथा जल्दबाजी परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। व्यवसायिक गतिविधियों में चल रही बाधाएं दूर होने की संभावना हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन मौसम में लापरवाही भारी पड़ सकती हैं।
सिंह–
कुछ समय से चल रही परेशानियों को निपटारा हो सकता हैं। युवाओं को भविष्य की चिंता के चलते किसी काम में मन नहीं लगेगा। आय के नए स्त्रोत बनने के योग हैं। बिजनेस के कामों आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं। इंश्योरेंस तथा कमीशन संबंधी व्यवसाय में सफलता के योग बन रहे हैं। पेट का ध्यान रखें।
कन्या–
भाग्य और परिस्थितियां आज के दिन आपके साथ रहेंगी। सामाजिक तथा व्यवसायिक दोनों जगह आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त में सफलता के आसार हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।
तुला–
आज का दिन अच्छा निकलने की उम्मीद हैं। अधूरे कार्यों को पूरा करने में सफलता मिल सकती हैं। राजनीतिक और सामाजिक संपर्क मजबूत हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्तियों को परेशां रहना पड़ सकता हैं। व्यापार और दिन की तरह सामान्य रहेगा। सोच को पॉजिटिव रखने का लाभ मिलेगा।
वृश्चिक–
आज का समय आपके पक्ष में दिखाई दे रहा हैं। लंबे समय से जिन कामों के पूरे होने की प्रतीक्षा थी, वो आज पूरे हो सकते हैं। किसी की उधारी आपके लिए मुश्किल बन सकती हैं। बाहरी स्त्रोतों से संपर्क बनने का व्यवसाय में लाभ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन और थकान हो सकती हैं।
धनु–
अधूरे पड़े हुए कार्यों के पूरे होने की उचित संभावना है। नजदीकी व्यक्ति के साथ चल रही गलतफहमियां भी दूर हो सकती हैं। मशीनरी अथवा लोहे से संबंधित व्यवसाय में परेशानियां आ सकती हैं। जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। कब्ज तथा गैस की वजह से पेट में दर्द की परेशानी से जूझ सकते हैं।
मकर–
आज दिनचर्या व्यवस्थित रहने की उम्मीद हैं। युवाओं को भविष्य से संबंधित कोई बेहतरीन उपलब्धि मिल सकती हैं। परिवार में कुछ मतभेद और अलगाव हो सकते हैं। बीमा और कमीशन के बिजनेस में फायदा मिलने की संभावना हैं। प्रेम प्रसंग बेहतर रहेगा। ब्लड प्रेशर और मानसिक तनाव रह सकता हैं।
कुंभ-
आज आपके रुके कार्य पूरे होने की संभावना हैं। फंसा हुआ उधार धन मिलने की संभावना हैं। किसी भी यात्रा से परहेज करें, क्योंकि लाभ मिलने की उम्मीद नहीं हैं। व्यवसाय में नए काम शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को तारीफ मिलेगी। तनाव, अवसाद तथा मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा।
मीन–
आज आपके सभी तरह के रिश्ते सुधरने की उम्मीद हैं। घर के रखरखाव तथा साज-सज्जा संबंधित कार्यों में समय निकलेगा। अटके सरकारी मामले सुलझ सकते हैं। शक करने की प्रवृत्ति परेशानी बन सकती हैं। व्यवसाय में नई योजनाओं का आर्थिक लाभ मिल सकता हैं। थकान व कमजोरी महसूस होगी।

