Monday, October 19, 2026
Latest:

मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश संयोजक बने राजीव तलवार, लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने दी अहम जिम्मेदारी

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज पार्टी के विभिन्न प्रकोष्ठों व अभियानों के पदाधिकारियों की घोषणा की। पार्टी के मीडिया विभाग के महत्वपूर्ण अंग मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक राजीव तलवार को घोषित किया गया है उनके साथ तीन से संयोजकों की घोषणा भी की गई है। भुवन जोशी, हरीश चमोली और अनूप पंत सहसंयोजक का दायित्व देखेंगे।

तलवार 1998 से पार्टी के विभिन्न दायित्वों पर काम कर रहे हैं। युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता से लेकर पार्टी के आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक व विभिन्न चुनाव में पार्टी का मीडिया प्रबंधन कुशलता से निभा चुके हैं उनके दीर्घकालिक अनुभव को देखते हुए पार्टी ने उन्हें मीडिया संपर्क विभाग का प्रदेश संयोजक जैसा महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव में उनके अनुभव और तकनीकी ज्ञान का पार्टी को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *