Saturday, August 15, 2026
Latest:

नए साल के पहले दिन सुबह छाया रहा कोहरा

देहरादून। नए साल के पहले दिन सोमवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। अभी तक सर्दियों की बारिश नहीं हुई है। उधर उत्तरी हवाओं के चलने से सूखी ठंड पड़ रही है। ऐसे में नए साल पर भी बारिश और बर्फबारी न होने से मौसम शुष्क रहेगा। बारिश होने पर ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
साल की आखिरी शाम को सर्द हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया। नए साल का जश्न मनाने निकले लोगों ने इसका भी लुत्फ उठाया। हालांकि बर्फबारी की उनकी उम्मीद पूरी न हो सकी।मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने से मौसम का बदलाव तेज होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *