Sunday, November 22, 2026
Latest:

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ का किया गया आयोजन

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स  एंड फिटनेस क्लब द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु समूह के 75 से अधिक महिला एवं पुरुष अधिकारी  व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

दौड़  सचिवालय एटीएम चौक  से आरंभ होकर सचिवालय के बाहर से एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात सचिवालय एटीएम चौक पर समाप्त हुई। समारोह के मुख्य अतिथि  एवं एवं प्रतिभागी सचिव बीवीआरसी पुरषोत्तम एवं अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष विभिन्न आयु वर्ग के ओपन वर्ग  अल्का पटवाल व मनीष कुमार, 30 प्लस आयु वर्ग में दीपा बोहरा व माधव नौटियाल 40 प्लस आयु वर्ग में उर्वा रावत एवं गणेश नौटियाल 50 प्लस आयु वर्ग गोदावरी रावत एवं दिनेश चन्द्र तथा 60 प्लस आयु वर्ग जीएन पंत (सेनि उप सचिव) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीता कौल, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, चन्द्र  शेखर, रीना शाही, प्रमिला टम्टा, दिनेश घिंघा, तुलसी प्रसाद पचौली,सुभाष लोहनी, सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *