आज का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन
मेष:
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आपके प्रिय को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आपको उन पर गर्व महसूस होगा। अगर आप अविवाहित हैं और आपके विवाह में कोई बाधा आ रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकते हैं। यदि आप इसी तरह लापरवाही करेंगे तो भविष्य में आप पर बड़ा संकट आ सकता है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। बेहतर होगा आप अपने सभी कार्यों की योजनाएं पहले ही बना लें। सेहत को नजरअंदाज करने की गलती ना करें।
वृषभ:
घर का माहौल शांत रहेगा। आज माता-पिता के साथ बैठकर आप शांति से बातचीत कर पाएंगे। घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका कोई बनता हुआ काम बिगड़ता की संभावना है, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई भी कदम उठाने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा लेन देन भी कर सकते हैं। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा की शिकायत हो सकती है। आप बेकार की बातों को लेकर ज्यादा चिंता ना करें।
मिथुन:
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको मनचाहा लाभ हो सकता है। हालांकि निवेश से जुड़े फैसले आप स्वयं सोच समझकर लेंगे तो बेहतर होगा। नौकरीपैशा जातकों को यदि कड़े परिश्रम के बावजूद तरक्की प्राप्त नहीं हो रही है तो आपको धैर्यवान रहने की जरूरत है। जल्द ही आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमापूंजी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। भाई बहनों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आपको गुस्से की जगह समझदारी से काम लेने की जरूरत है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
कर्क:
विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप विदेश जाकर अपनी पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके हाथ अच्छा अवसर लगेगा। वहीं इस राशि के बेरोजगार जातकों को भी रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। यदि आप खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको किसी करीबी की मदद मिल सकती है। इसके अलावा आपको नौकरी का कोई बढ़िया ऑफर भी मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप बच्चों को पर्याप्त समय ना दे पाएं। ऐसे में वे आपसे काफी नाखुश रहेंगे। हो सके तो वीकेंड पर आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
सिंह:
घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। यदि आप गुस्से से काम लेंगे तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। दफ्तर में आपको अपने महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे करने की सलाह दी जाती है। आपकी लापरवाही आज बॉस का मूड खराब कर सकती है। व्यापारियों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। यदि हाल ही में आपका नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई आज हो सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके साथी आपको खास होने का एहसास कराएंगे। आज उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा भी मिल सकता है। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
कन्या:
पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। आज माता-पिता आपसे बेहद प्रसंग रहेंगे। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपकी आमदनी बनी रहेगी। मुमकिन है आज आप किसी करीबी की आर्थिक रूप से मदद भी करें। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज बॉस किसी जरूरी मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। हो सकता है वे आपकी काफी तारीफ भी करें और आपको कुछ नई जिम्मेदारियां भी सौंपे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और रुके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको खांसी, जुकाम, कफ आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
तुला:
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी आमदनी में वृद्धि के लिए लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जाट को को अचानक बड़ा फायदा हो सकता है और आपका व्यापार और आगे बढ़ेगा मार्केट में आपकी छवि भी मजबूत होगी घर का वातावरण शांत रहेगा आपके रिश्तेदारों के साथ मेल जून करने का अवसर प्राप्त होगा पैसों की स्थिति ठीक रहेगी हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए मिला झूला रहेगा आपको देर तक खाली पेट ना रहने की सलाह दी जाती है।
वृश्चिक:
अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको उसका दुगना फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपका काम तय समय पर पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। बिना सोचे समझे अपने प्रिय से आप कोई भी वादा ना करें। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपके बीच आज बहसबाजी हो सकती है। अपने रिश्ते को लेकर आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। सेहत में सुधार आ सकता है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह लिए आप किसी भी दवाई का सेवन करने से बचें।
धनु:
यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करने की जरूरत है अन्यथा उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। दफ्तर में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। एक ही गलती को बार-बार दोहराने के कारण आज आपको दी हुई कोई जिम्मेदारी आपसे वापस ली जा सकती है, ऐसे में आपके विश्वास में गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप धैर्यवान रहें और अपनी गलतियों से सबक लें। व्यापार से जुड़े लोगों को कुछ नए ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। हालांकि आपको जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आज आपको वजनदार चीजें उठाने से बचने की सलाह दी जाती है।
मकर:
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी करने का फैसला कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके सभी काम बिना किसी बाधा के पूरे होंगे। यदि आपने किसी को उधार दिया है और लंबे समय से आपका पैसा अटका हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। भविष्य में आप आर्थिक लेन-देन भी समझदारी से करें। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपका तनाव कुछ कम होगा।
कुंभ:
अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा ना चाहते हुए भी आप विवादों में घिर सकते हैं। घर हो या कार्यस्थल आपको इस बात का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। दफ्तर में यदि बॉस आपके प्रदर्शन से असंतुष्ट हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा अतीत में की हुई मेहनत पर पानी फिर सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुकने की संभावना है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनकी सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। हो सकता है आज दवाइयों पर आपका कुछ ज्यादा ही धन खर्च हो जाए।
मीन:
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आपको अपने किसी पुराने संपर्क से लाभ हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों पर काम का बोझ कुछ कम रहेगा। यदि हाल ही में आपने किसी बड़ी कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है तो आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आपको धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह की चीजों पर नष्ट करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आपके प्रिय मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
