Thursday, June 25, 2026
Latest:

हादसा: खाई में गिरा वाहन, एसडीआरएफ ने 5 घायलों को किया रेस्क्यू, एक शव बरामद

 

नैनीताल। जनपद नैनीताल में जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

जानकारी के अनुसार चौकी खैरना से एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि जौरासी खैरना के पास एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर SDRF पोस्ट खैरना से मुख्य आरक्षी दिनेश पुरी अपनी टीम के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुए।

घटनास्थल पर एक इको वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ था। SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई गयी। वाहन में 6 लोग सवार थे। जिसमें से पांच घायल अवस्था में थे जबकि एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा रात के समय पांचों घायलों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया। मृत व्यक्ति के शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतक

1) छतर सिंह पुत्र डिगर सिंह निवासी डीडीहाट, पिथौरागढ़

 

घायल

1) सूरज सिंह पुत्र पान सिंह निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

2) जितेंद्र डसीला पुत्र राम सिंह डसीला, निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

3) संतोष मेहर निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

4) हरीश कुमार निवासी बेरीनाग, पिथौरागढ़

5) नाम पता नामालूम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *