दो हफ्ते बाद भी चेन स्नेचरों को नहीं पकड़ पायी पुलिस, शहरवासियों में लचर कानून व्यवस्था को लेकर रोष

 

 

हल्द्वानी। महिला के गले से चेन लूटने वाले आरोपियों को पुलिस अब तक नहीं पकड़ पाई है। सीसीटीवी फुटेज दिखने के बाद भी पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाई है। उन्हें आसमान खा गया या फिर धरती निगल गई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है।
गौरतलब है कि बीती 19 अक्टूबर की रात को श्याम अर्पाटमेंट निवासी नीरज आनंद अपनी पत्नी के साथ खाना खाने के बाद घूने के लिए निकल हुए थे। वापस लौटते समय कलावती कालोनी तिराहे के पास बाइक में सवार तीन युवकों ने नीरज की पत्नी के गले से हीरे का मंगलसूत्र झपट लिया और फरार हो गए। शोर सुनहर मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए लेकिन तब तक बाइक सवार उच्चके फरार हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। सीसीटीवी खंगाले गए तो उसमें चेन झपटने वाले कैद हो गए। हद तो तब हो गई जब पुलिस ने इस मामले में 24 घंटे के बाद रिपोर्ट दर्ज की। चेन झपटने वाले आखिर कहां इसका जवाब पुलिस के पास नहीं है। बताया जा रहा है कि चेन लूटने वाले शहर से बाहर की ओर भागते हुए दिखाई दिए हैं। घटना को 15 दिन  बीत चुके हैं लेकिन चेन स्नेचरों का पता नहीं लग पाया है।

घटना ने खोली पुलिस गश्त की पोल

रात में हुई इस वारदात ने पुलिस की गश्ती व्यवस्था की भी पोल खोल दी है। अगर पुलिस रात में गश्त पर होती तो शायद चेन लूट के आरोपी पकड़े जा सकते थे। घटना की जानकारी उसी समय मिल गई थी लेकिन इसके बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई जो उसकी लचर कार्यप्रणाली को उजागर करने के काफी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *