खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत

नैनीताल। सोमवार देर रात काकड़ीघाट के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चैकी खैरना के माध्यम से एसडीआरएफ को सूचना मिली कि काकड़ीघाट के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से दिनेश पुरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों में वैकल्पिक मार्ग से होते हुए मृतक के शव तक पहुँच बनाई तथा कड़ी मशक्कत से शव को मुख्य मार्ग तक पहुँचाकर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *