परमार्थ निकेतन पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

ऋषिकेश। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान इन दिनों उत्तराखंड प्रवास पर है। बुधवार को उन्होंने परमार्थ निकेतन पहुंचकर स्वामी सदानंद सरस्वती से भेंट की। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान देवभूमि के दर्शन को आ गए थे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान सोमवार को देहरादून एयरपोर्ट पर उतरने के बाद ऋषिकेश के निकट बद्रीनाथ मार्ग स्थित होटल आनंद काशी में पहुंचे थे। मंगलवार का दिन उन्होंने यहां होटल तथा गंगा के तट पर एकांत में बिताया।
बुधवार सुबह मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान अपने परिवार के साथ परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचे। आश्रम आगमन पर ऋषि कुमारों ने उनका पुष्प वर्षा व मंगलाचरण के साथ स्वागत किया। इस दौरान सीएम काफी खुश नजर आए। चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद सीएम शिवराज देवभूमि पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने अपनी पत्नी साधना सिंह, पुत्र कुणाल सिंह चैहान तथा कार्तिक सिंह चैहान के साथ परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से भेंट वार्ता की। अभी वह परमार्थ निकेतन में स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ कुटिया में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *