Friday, July 24, 2026
Latest:

सड़क हादसे में शिक्षका की मौत

उत्तरकाशी। बीती देर शाम एक कार के खाई में गिर जाने से एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं एक शिक्षक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस व एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंच कर मृतक व घायल को बाहर निकाला और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जखोल सांकरी मोटर मार्ग पर एक कार के खाई में गिर जाने से जहंा एक शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनों शिक्षक स्कूल से अपने घर वापस आ थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब छह बजे जखोल सांकरी मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में गिर गई, जिसमें सवार राजकीय इंटर कॉलेज सांकरी के शिक्षक दफ्तर सिंह (28) पुत्र हाकम सिंह निवासी जखोल की मौके पर ही मौत हो गई, और जखोल गांव के ही शिक्षक राजेंद्र (30) पुत्र युद्धवीर सिंह इस हादसे में गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनो शिक्षक अपने गांव से प्रतिदिन 18 किमी सफर तय कर स्कूल जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *